Error
  • JUser: :_load: Unable to load user with ID: 920
 

स्टाफ का परिचय

 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर का स्टाफ संस्थान की कार्यप्रणाली को प्रभावी रूप से संचालित करने में अपना अहम योगदान देता है। संस्थान का स्टाफ शिक्षा, शोध तथा प्रशासन जैसे समस्त क्षेत्रों में अपना अहम योगदान देता है। संस्थान अपने कर्चचारियों को रिवार्डिंग कैरियर उपलब्ध कराता है जो व्यक्ति विशेष की क्षमता को चरितार्थ करने में मदद करता है।

 
 

उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता

 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान को शोध के क्षेत्र में शिखर पर पहुँचाने में संस्थान के स्टाफ की अहम भूमिका है। स्टाफ सदस्य संस्थान की उपलब्धियों पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। शैक्षणिक संस्थान होने के नाते शैक्षणिक वर्ष के मध्य ऐसा समय आता है जब स्टाफ के सदस्यों को निर्धारित समय के अन्दर कई कार्य पूरे करने होते हैं। प्रतिवर्ष संस्थान के स्टाफ सदस्य यह सुनिश्चित करते हैं कि इस प्रकार के समस्त कार्य अल्प समय एवं विशुद्ध रूप में पूर्ण हो।

 

संस्थान अपने स्टाफ को नई-नई प्रौद्योगिकियों से अपडेट रखने के लिए भी भरपूर अवसर उपलब्ध कराता है। यह इस बात को सुनिश्चित करता है कि संस्थान का स्टाफ अपने कार्यों को निपुणता की प्रगति के अनुरूप निष्पादित कर सकें।

 

चुनौतियों का सामना करने तथा संस्थान की जरूरतों को प्राथमिकता देने के प्रति स्टाफ की उत्सुकता से संस्थान को एक गतिशील प्रशासकीय प्रणाली व कार्य हेतु गैर-दफ्तरशाही वातावरण उपलब्ध कराया है ।